तीन बच्चों की मां को इंस्टा पर हुआ प्यार, फुफेरे भाई से की शादी, पति बना गवाह

शेयर करे

पटना। सोशल मीडिया ने रिश्तों की परिभाषा ही बदल दी है। बिहार के वैशाली में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई मोहब्बत ने एक परिवार को तोड़ दिया। तीन बच्चों की मां ने अपने फुफेरे भाई से शादी कर ली, और हैरानी की बात यह कि पति खुद गवाह बना।
वैशाली जिले की रानी कुमारी की शादी 2011 में कुंदन कुमार से हुई थी। तीन बच्चों के साथ उनका परिवार सामान्य दिखता था, लेकिन सोशल मीडिया ने जिंदगी की दिशा बदल दी। रानी का इंस्टाग्राम पर अपने फुफेरे भाई गोबिंद कुमार से पांच साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
कई बार घर छोड़ने और पारिवारिक तनाव के बाद आखिरकार कुंदन कुमार ने हार मान ली। उन्होंने न सिर्फ रानी को आजाद किया, बल्कि कोर्ट मैरिज में गवाह भी बने। बच्चों की जिम्मेदारी कुंदन ने अपने पास रखी।
रानी का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से फैसला लिया, जबकि गोबिंद ने भरोसा जताया कि वह अब साथ निभाएंगे। यह मामला समाज में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और रिश्तों की बदलती तस्वीर पर गंभीर सवाल खड़े करता है।