Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsएमपी में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती: 10वीं पास महिलाएं 16 नवंबर...

एमपी में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती: 10वीं पास महिलाएं 16 नवंबर से 16 दिसंबर तक कर सकेंगी आवेदन

भोपाल: मध्यप्रदेश में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए पांच साल बाद आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग प्रदेश के विभिन्न गांवों में 3062 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं का चयन करेगा। इसके लिए 10वीं पास महिलाएं 16 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। आवेदन एमपी ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

21 से 45 वर्ष की विवाहित महिलाएं पात्र

भर्ती के लिए आवेदिका का संबंधित ग्राम की स्थायी निवासी और विवाहित होना अनिवार्य है। महिला की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया जिला कलेक्टर की अध्यक्षता वाली जिला स्वास्थ्य समिति की निगरानी में पूरी होगी। ग्रामवार निर्धारित संख्या और चयन के लिए चिह्नित गांवों के आधार पर आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा।

ग्रामसभा करेगी चयन प्रस्तावों को मंजूरी

स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 16 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद 17 से 25 दिसंबर तक प्राप्त आवेदनों को संबंधित ग्रामसभा के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। ग्रामसभा 26 दिसंबर 2026 से 18 जनवरी 2027 तक पात्र उम्मीदवारों के चयन संबंधी प्रस्तावों को मंजूरी देकर आगे भेजेगी।

इसके बाद 19 जनवरी से 5 फरवरी 2027 तक विकासखंड स्तर पर दावे और आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। वहीं, 6 से 25 फरवरी 2027 तक जिला स्तर पर अपील प्राप्त कर उनका समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: भोपाल: वोट चोरी रैली में नहीं पहुंचे 60 युवा कांग्रेस नेता, 9 जिलाध्यक्ष समेत सभी सस्पेंड

5 मार्च तक जारी होंगे चयन आदेश

जिला स्वास्थ्य समिति 26 फरवरी से 5 मार्च 2027 के बीच चयन प्रस्तावों को अंतिम मंजूरी देगी। इसके बाद चयनित महिलाओं को आदेश जारी किए जाएंगे। विभाग ने 5 मार्च 2027 तक पूरी चयन प्रक्रिया संपन्न करने का लक्ष्य रखा है।

चयन के बाद आशा कार्यकर्ताओं की जानकारी और जरूरी दस्तावेज एमपी ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से राज्य मुख्यालय भेजे जाएंगे। दस्तावेजों के सत्यापन और अनुमोदन के बाद 6 से 20 मार्च 2027 तक चयनित महिलाओं की आशा पोर्टल पर आईडी बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन