Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsMP BJP News: ओरछा में 18-19 जुलाई को होने वाली भाजपा प्रदेश...

MP BJP News: ओरछा में 18-19 जुलाई को होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक टली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 18 और 19 जुलाई को ओरछा में प्रस्तावित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक फिलहाल स्थगित कर दी गई है। पार्टी नेतृत्व ने दतिया विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों और आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए बैठक की तारीख आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। नई तारीखों की घोषणा जल्द किए जाने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा संगठन का वर्तमान फोकस दतिया विधानसभा उपचुनाव की रणनीति और चुनावी तैयारियों पर है। वहीं, विधानसभा सत्र के दौरान सरकार और संगठन दोनों की व्यस्तता को देखते हुए कार्यसमिति की बैठक को फिलहाल टालने का फैसला किया गया है।

आयोजन स्थल में नहीं होगा बदलाव

बैठक की तारीख भले ही बदल दी गई हो, लेकिन आयोजन स्थल में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पहले की तरह राम राजा की नगरी ओरछा में ही आयोजित की जाएगी। पार्टी जल्द ही नई तिथियों की घोषणा करेगी।

इन मुद्दों पर होगी अहम चर्चा

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेशभर के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष और संगठन के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, राजनीतिक प्रस्तावों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

भाजपा नेतृत्व फिलहाल दतिया उपचुनाव और विधानसभा सत्र को प्राथमिकता दे रहा है। इन कार्यक्रमों के बाद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन