Tuesday, October 27, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsSIR और मतदाता सूची में अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से...

SIR और मतदाता सूची में अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

भोपाल: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं SIR कमेटी के अध्यक्ष सज्जन सिंह वर्मा ने किया।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि SIR के अंतर्गत 22 फरवरी 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची को निरस्त किया जाए तथा पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान फॉर्म-6 से वंचित रह गए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए जाएं।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग रखी कि वर्ष 2003 से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं करा पाने तथा लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के कारण मतदाता सूची से बाहर हुए लोगों को उचित अवसर देकर उनके नाम जोड़े जाएं और इसके बाद ही अंतिम मतदाता सूची जारी की जाए।

यह भी पढ़ें: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, कोर्ट ने पीड़िता को 4 लाख मुआवजा देने का दिया आदेश

प्रतिनिधिमंडल ने फॉर्म-7 दाखिल करने का अधिकार केवल संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को देने तथा सभी चुनाव मतपत्र के माध्यम से कराए जाने की मांग भी रखी।

इस अवसर पर सज्जन सिंह वर्मा के साथ वरिष्ठ नेता जे.पी. धनोपिया, मतदाता सूची प्रभारी ललित सैन, इरफान खान, आरिफा खान, ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनोखी मानसिंह पटेल, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना तथा भोपाल जिला कांग्रेस प्रभारी मनोज राजानी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

25 to 31 October 2026
18 to 24 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन