Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsएमपी में हीट स्ट्रोक का खतरा, नर्मदापुरम 40 के पार; तीन दिन...

एमपी में हीट स्ट्रोक का खतरा, नर्मदापुरम 40 के पार; तीन दिन बारिश-ओलों का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मार्च के महीने में ही भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और कई इलाकों में लू चलने लगी है। नर्मदापुरम में तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए असामान्य माना जा रहा है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को हीट स्ट्रोक का खतरा हो सकता है। डॉक्टरों ने दोपहर में धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।
नर्मदापुरम बना सबसे गर्म शहर
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान नर्मदापुरम में दर्ज किया गया है, जहां लगातार दूसरे दिन लू चली। राजधानी भोपाल में भी पारा 37.8 डिग्री तक पहुंच गया है। इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में भी तापमान लगभग 37 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जबकि ग्वालियर में 36 डिग्री दर्ज किया गया।
रतलाम और मंडला में तापमान 39 डिग्री के करीब पहुंच गया है, जबकि धार, खजुराहो, दमोह और खरगोन में भी तेज गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है।
गर्म हवाओं से बढ़ी तपिश
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हवाओं की दिशा बदलकर पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हो गई है। ये हवाएं राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से आ रही हैं, जिनमें नमी बहुत कम होती है। इसी वजह से मार्च में ही मई जैसी गर्मी महसूस हो रही है।
तीन दिन बारिश और गरज-चमक का अलर्ट
हालांकि भीषण गर्मी के बीच राहत की संभावना भी है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 15 से 17 मार्च के बीच कई जिलों में बारिश और गरज-चमक हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 15 मार्च को ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और अनूपपुर, 16 मार्च रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल और छिंदवाड़ा में बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं 17 मार्च को अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में मौसम का असर दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि इस सिस्टम के प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में अस्थायी राहत मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर आने वाले दिनों में गर्मी का असर बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन