Tuesday, October 27, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल में देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सागर-देवास-सिवनी को मिले नए कलेक्टर,...

भोपाल में देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सागर-देवास-सिवनी को मिले नए कलेक्टर, 4 IPS भी बदले

भोपाल: मध्यप्रदेश शासन ने सोमवार देर शाम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 5 IAS और 4 IPS अफसरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग और गृह विभाग से अलग-अलग जारी हुए आदेशों के बाद सागर, देवास, सिवनी और बालाघाट जिलों में नए कलेक्टर और SP पदस्थ हुए हैं। मंत्रालय वल्लभ भवन से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

5 IAS बदले, तीन जिलों के कलेक्टर बदले

GAD द्वारा जारी आदेश के मुताबिक

1. प्रतिभा पाल (2012 बैच) जो अब तक सागर कलेक्टर थीं, उन्हें अब भोपाल में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है।

2. नेहा मीना (2014 बैच) सिवनी कलेक्टर से अब देवास कलेक्टर होंगी।

3. दिलीप कुमार यादव (2014 बैच) जो पर्यटन निगम में MD थे, अब सागर के नए कलेक्टर होंगे।

4. ऋतुराज (2015 बैच) देवास कलेक्टर से हटाकर अब मंत्रालय में उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग बनाए गए हैं।

5. अंजू अरुण कुमार (2017 बैच) जो पंचायत विभाग में उप सचिव थीं, उन्हें अब सिवनी जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

4 IPS अफसरों के भी तबादले

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में –

  • अनुराग सुजानिया (2014 बैच) SP सागर से AIG पुलिस मुख्यालय भोपाल।
  • संजीव कुमार सिन्हा (2016 बैच) सेनानी 14वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर से SP सागर।
  • पुनीत गहलोत (2017 बैच) SP देवास से AIG पुलिस मुख्यालय भोपाल।
  • आदित्य मिश्रा (2018 बैच) SP बालाघाट से SP देवास।

फिलहाल बालाघाट के नए SP को लेकर आदेश जारी नहीं हुआ है, जल्द ही जारी होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

25 to 31 October 2026
18 to 24 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन