Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsMP Weather Update: मध्यप्रदेश में तीन दिन हल्की बारिश, 14 जुलाई से...

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में तीन दिन हल्की बारिश, 14 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून

भोपाल। मध्यप्रदेश में फिलहाल मानसून की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि 14 जुलाई से एक नया मौसम तंत्र सक्रिय होने के बाद कई जिलों में फिर से तेज और भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

शनिवार को राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के सभी 55 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

14 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक पाकिस्तान के ऊपर एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है। इसका असर मध्यप्रदेश में अगले सप्ताह से दिखाई देगा। इसी के प्रभाव से 14 जुलाई के बाद कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़े दतिया का दांव: यह भाजपा के रणनीतिकारों परीक्षा?

खरीफ फसलों के लिए राहत की खबर

विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल तेज बारिश में आई कमी किसानों के लिए राहत लेकर आई है। लगातार बारिश के कारण कई जिलों के खेतों में जलभराव की स्थिति बन गई थी, जिससे खरीफ फसलों में सड़न और नुकसान का खतरा बढ़ गया था। अब हल्की बारिश से खेतों का अतिरिक्त पानी निकल सकेगा और फसलों को फायदा मिलेगा।

जुलाई में सामान्य से अधिक हुई बारिश

जून में कम बारिश के बाद जुलाई के शुरुआती दिनों में मानसून ने अच्छी रफ्तार पकड़ी है। प्रदेश में अब तक करीब 240 मिलीमीटर (9.5 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य 222.1 मिलीमीटर से लगभग 8 प्रतिशत अधिक है।

  • पश्चिमी मध्यप्रदेश में सामान्य से 24% अधिक बारिश दर्ज की गई।
  • पूर्वी मध्यप्रदेश में अभी भी सामान्य से 8% कम वर्षा हुई है।

देवास में सबसे ज्यादा बारिश, भोपाल-इंदौर भी आगे

इस मानसून सीजन में देवास सबसे अधिक बारिश वाला जिला बना हुआ है, जहां सामान्य से 115 प्रतिशत अधिक यानी करीब 18 इंच बारिश दर्ज की गई है।

इसके अलावा-

  • हरदा : 15 इंच
  • इंदौर : 14 इंच
  • सीहोर : 14 इंच
  • भोपाल : 13.1 इंच

वहीं आलीराजपुर में अब तक सबसे कम, करीब 2.25 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है।

इन जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

आगर-मालवा, भोपाल, इंदौर, देवास, गुना, ग्वालियर, हरदा, खंडवा, खरगोन, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, विदिशा, छिंदवाड़ा, पन्ना और सिवनी सहित कई जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

वहीं अनूपपुर, बालाघाट, जबलपुर, कटनी, मंडला, रीवा, सागर, सतना, सीधी, सिंगरौली, नर्मदापुरम, रायसेन और शिवपुरी सहित कुछ जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश हुई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन