Wednesday, November 4, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsचेपॉक में दिखेंगे MS Dhoni, लेकिन खेलेंगे या नहीं? CSK vs SRH...

चेपॉक में दिखेंगे MS Dhoni, लेकिन खेलेंगे या नहीं? CSK vs SRH मैच से पहले बड़ा अपडेट

चेन्नई। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का आखिरी घरेलू मुकाबला अब सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा बड़ा पल बनता जा रहा है। सोमवार को चेपॉक स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हैं। फैंस यह जानना चाहते हैं कि क्या धोनी मैदान पर उतरेंगे या सिर्फ स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। इसी बीच आई ताजा रिपोर्ट्स ने सस्पेंस और बढ़ा दिया है।

चेपॉक आएंगे धोनी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमएस धोनी मैच के दौरान चेपॉक स्टेडियम में मौजूद रहेंगे और मुकाबले के बाद टीम के साथ ‘लैप ऑफ ऑनर’ का हिस्सा भी बन सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स का यह इस सीजन का आखिरी घरेलू लीग मैच है, इसलिए माना जा रहा है कि टीम फैंस को खास अंदाज में धन्यवाद देने की तैयारी कर रही है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इसे ‘थाला मोमेंट’ कहा जा रहा है।

मैच खेलने पर सस्पेंस बरकरार

हालांकि सबसे बड़ा सवाल अभी भी यही है कि क्या धोनी SRH के खिलाफ खेलेंगे? रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की संभावना फिलहाल कम मानी जा रही है। यहां तक कि इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर भी उनका उतरना तय नहीं माना जा रहा। बताया जा रहा है कि हाल ही के नेट सेशन के दौरान उन्हें अंगूठे में नई चोट लगी थी, जिसके बाद उन्होंने एहतियात के तौर पर खुद को मैच से दूर रखने का फैसला किया।

मैच से एक दिन पहले धोनी चेपॉक में नेट्स पर नजर आए। उन्होंने करीब 30 मिनट तक बल्लेबाजी की और कई बड़े शॉट्स भी लगाए। स्टेडियम में मौजूद फैंस ने जैसे ही धोनी को बल्लेबाजी करते देखा, पूरा माहौल धोनी-धोनी के नारों से गूंज उठा। हालांकि प्रैक्टिस के बावजूद टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस को लेकर कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रहा।

चोटों से जूझता रहा पूरा सीजन

आईपीएल 2026 का यह सीजन धोनी के लिए फिटनेस चुनौतियों से भरा रहा है। सीजन शुरू होने से पहले वह काफ इंजरी से परेशान थे। इसके बाद रिकवरी के दौरान उन्हें दूसरी चोटों का भी सामना करना पड़ा। इसी वजह से वह कई अवे मैचों में टीम के साथ ट्रैवल करते हुए भी नजर नहीं आए और ज्यादातर समय चेन्नई में ही रहे।

रिटायरमेंट की अटकलों ने बढ़ाया इमोशनल माहौल

चेपॉक में होने वाला यह मुकाबला इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि फैंस के बीच धोनी के संभावित रिटायरमेंट को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि धोनी या CSK मैनेजमेंट की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस इसे “संभावित आखिरी चेपॉक नाइट” मानकर इमोशनल पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

अगर धोनी मैदान पर नहीं भी उतरते हैं, तब भी उनकी मौजूदगी ही फैंस के लिए किसी बड़े सेलिब्रेशन से कम नहीं होगी। चेपॉक में सोमवार की रात सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि धोनी और CSK के रिश्ते का एक और यादगार अध्याय बन सकती है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन