Thursday, August 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनागालैंड आपदा: जेपी नड्डा ने पीड़ितों से की मुलाकात

नागालैंड आपदा: जेपी नड्डा ने पीड़ितों से की मुलाकात

कोहिमा/मोन: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को नागालैंड के मोन जिले के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया, हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों से मुलाकात की और विस्थापित लोगों से कोंयाक यूनियन कार्यालय में संवाद किया।

जेपी नड्डा ने कहा कि इस कठिन समय में केंद्र सरकार मोन जिले के लोगों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

Image

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार नागालैंड सरकार के साथ निरंतर समन्वय बनाकर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक प्रभावित परिवार तक आवश्यक सहायता समय पर पहुंचाई जा सके और राहत कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहे।

यह भी पढ़ें-

विधानसभा में पेश हुई संभल हिंसा रिपोर्ट : आयोग ने घटना को बताया पूर्व नियोजित

गौरतलब है कि हाल के दिनों में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण नागालैंड के मोन जिले में व्यापक नुकसान हुआ है। इसी क्रम में जेपी नड्डा पूर्वोत्तर के बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावित राज्यों के तीन दिवसीय दौरे पर हैं, जिसके तहत वे असम, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन