हैदराबाद: तेलुगु स्टार नानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म द पैराडाइज 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। खासकर नानी की एंट्री, जेल फाइट सीन और अनिरुद्ध रविचंदर के Background Music की दर्शक जमकर तारीफ कर रहे हैं।
फिल्म के रिलीज होने से एक दिन पहले 23 सितंबर की शाम को इसके Special Premiere Shows रखे गए थे। शो देखने के बाद कई दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने रिएक्शन शेयर किए। कुछ यूजर्स फिल्म को Blockbuster और नानी के एक्शन को Absolute Mass बता रहे हैं।
10 मिनट के जेल फाइट सीन की सबसे ज्यादा चर्चा
फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा नानी के Jail Fight Sequence की हो रही है। सोशल मीडिया पर दर्शकों के मुताबिक, फिल्म शुरू होने के करीब 25 मिनट बाद नानी की दमदार एंट्री होती है।
बताया जा रहा है कि यह एक्शन सीक्वेंस करीब 10 मिनट लंबा है। नानी का लुक, एक्शन और Screen Presence दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। कई फैंस इसे फिल्म के सबसे बड़े Highlights में से एक बता रहे हैं।
अनिरुद्ध के म्यूजिक ने बढ़ाया एक्शन का मजा
फिल्म का Music और Background Score अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। सोशल मीडिया पर कई दर्शकों का कहना है कि जेल फाइट के दौरान अनिरुद्ध का Background Music पूरे सीन को और दमदार बना देता है।
वहीं डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला के Direction और Action Scenes को पेश करने के तरीके की भी तारीफ हो रही है।
दसरा के बाद फिर साथ आए नानी-श्रीकांत
‘द पैराडाइज’ को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले नानी और श्रीकांत 2023 में आई फिल्म ‘दसरा’ में साथ काम कर चुके हैं।
फिल्म में नानी के अलावा मोहन बाबू, कायडू लोहा, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल सहित कई कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म को SLV Cinemas के बैनर तले बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: Oscar Controversy: अनुराग कश्यप के बयान पर ‘गोंधल’ के डायरेक्टर का पलटवार, बोले- फिल्म देखे बिना जज न करें
थिएटर में फैंस के साथ फिल्म देखना चाहते थे नानी
प्रीमियर के दौरान नानी ने हैदराबाद के RTC X Roads स्थित Single Screen Theatre में अपने फैंस के साथ फिल्म देखने की इच्छा जताई थी। इस दौरान सुरक्षा और भीड़ को देखते हुए जरूरी कानूनी प्रक्रिया और पुलिस की अनुमति लेने की बात सामने आई।
फिलहाल द पैराडाइज को लेकर शुरुआती Social Media Reactions काफी चर्चा में हैं। अब नजर फिल्म के Box Office Collection और आने वाले दिनों में दर्शकों से मिलने वाले Response पर रहेगी।

