Sunday, November 1, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनसीरुद्दीन शाह का सरकार पर फिर निशाना, बोले- ‘फख्र से कहता हूं,...

नसीरुद्दीन शाह का सरकार पर फिर निशाना, बोले- ‘फख्र से कहता हूं, दिमागी नक्सल हूं’

मुंबई: एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने खुद को ‘दिमागी नक्सल’ बताया। नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि उन्हें इस तरह के कई नाम दिए गए हैं, जिनमें ‘एंटी-नेशनल’ और ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ जैसे शब्द भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वह गर्व के साथ खुद को दिमागी नक्सल कहते हैं।

टुकड़े-टुकड़े गैंग अगर इस मुल्क में कोई है, तो वो ये नाजायज हुकूमत है

उन्होंने आगे कहा, टुकड़े-टुकड़े गैंग अगर इस मुल्क में कोई है, तो वो ये नाजायज हुकूमत है और मैं इस हुकूमत से एक सवाल पूछना चाहता हूं। और क्या-क्या करोगे तुम? हमारे मुल्क के नौजवानों की हिम्मत को तोड़ने के लिए, शिक्षा संस्थानों को बर्बाद करने के लिए और हमारे लोकतंत्र को खतरे में डालने के लिए, कितना करोगे? तुम और तुमने अपने इर्द-गिर्द जो बेवकूफ, बेईमानों की पलटन इकट्ठी की है, कहां तक जाओगे?

शाह बोले- लोकतंत्र खतरे में नहीं पड़ेगा

नसीरुद्दीन शाह ने अपने वीडियो में मीडिया और बीजेपी आईटी सेल के लिए अपशब्दों का भी प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद देश के युवाओं का हौसला नहीं टूटेगा, शिक्षा संस्थान बर्बाद नहीं होंगे और लोकतंत्र खतरे में नहीं पड़ेगा।

वीडियो के आखिर में उन्होंने देश के युवाओं को सलाम किया और कहा कि उनकी दुआएं उनके साथ हैं।

ये भी पढे़ं: पहले खुद स्वदेशी बनो, फिर दूसरों को बनाओ: विधायक अमरीश शर्मा

शाह ने बीजेपी पर लगाए थे आरोप

इससे पहले नसीरुद्दीन शाह ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था। अभिनेता ने आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत के बाद बीजेपी उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, जो उसकी विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं हैं। उन्होंने सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के छात्रों का मुद्दा भी उठाया।

शाह ने वीडियो में कहा था कि संस्थान के छात्र प्रशासन से जवाब मांग रहे थे। इसके बदले उन्हें कारण बताओ नोटिस दिए गए, निगरानी में रखा गया और धमकियां दी गईं। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों को हॉस्टल खाली करने के लिए कहा गया है।

अभिनेता ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि वह अपने पक्ष में प्रचार को बढ़ावा दे रही है और असहमत लोगों को डराने या उनकी सोच बदलने की कोशिश कर रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन