Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsराहुल से पहले MP पहुंचेंगे नितिन नवीन, इंदौर में युवाओं से करेंगे...

राहुल से पहले MP पहुंचेंगे नितिन नवीन, इंदौर में युवाओं से करेंगे संवाद

इंदौर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 सितंबर को मध्य प्रदेश के दौरे पर आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी पहली MP यात्रा होगी। वे उज्जैन में 25 लाख दीप प्रज्वलित करने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी दौरान उनकी आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात हो सकती है। वहीं 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले भाजपा नितिन नवीन के जरिए युवाओं के बीच बड़ा कार्यक्रम करने की तैयारी में है।

भागवत के कार्यक्रम में शामिल होंगे नितिन नवीन

आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 17 और 18 सितंबर को उज्जैन प्रवास पर रहेंगे। 17 सितंबर को दोपहर उज्जैन पहुंचने के बाद वे महाकाल परिसर, अरविंद नगर में उज्जैन महानगर के स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा कोयला फाटक स्थित मनोरमा महाकाल गार्डन में संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं और प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे।

ये भी पढ़े:केजरीवाल के बयान से गरमाई सियासत, कांग्रेस ने AAP को घेरा

राहुल के कार्यक्रम से पहले BJP का शक्ति प्रदर्शन

राहुल गांधी के 19 सितंबर के कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन होने की बात सामने आई है। ऐसे में उससे दो दिन पहले नितिन नवीन का इंदौर दौरा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा कार्यक्रम के जरिए युवाओं के बीच अपनी मौजूदगी और संगठन की ताकत दिखाने की तैयारी में है।फिलहाल इंदौर में कार्यक्रम की जगह और विस्तृत रूपरेखा को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। संगठन स्तर पर तैयारियां जारी हैं और अगले एक-दो दिन में स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन