Sunday, September 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsNCERT ने 11वीं और 12वीं की पॉलिटिकल साइंस की किताबों के लिए...

NCERT ने 11वीं और 12वीं की पॉलिटिकल साइंस की किताबों के लिए बनाई नई टीम, NEP 2020 के अनुसार तैयार होगा नया पाठ्यक्रम

नई दिल्ली: NCERT ने कक्षा 11वीं और 12वीं की राजनीति विज्ञान की नई पाठ्यपुस्तकें तैयार करने के लिए 20 सदस्यीय टेक्स्टबुक डेवलपमेंट टीम यानी TDT का पुनर्गठन किया है। यह टीम राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP 2020 के अनुरूप नया पाठ्यक्रम और किताबें तैयार करेगी।

नई टीम की जिम्मेदारी प्रो. संदीप शास्त्री को सौंपी गई है। वहीं डॉ. वंथांगपुई खोबुंग और डॉ. सुभाष सिंह को, को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 सदस्यीय टीम में विश्वविद्यालयों, लॉ स्कूलों, ओपन-लर्निंग संस्थानों और सरकारी संस्थाओं से जुड़े शिक्षाविद, शिक्षक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि टीम के कम से कम चार सदस्य पहले RSS या उससे जुड़े संगठनों से जुड़े रहे हैं। इनमें दुनाथ देशपांडे, डॉ. प्रशांत दिवेकर, प्रो. वंदना मिश्रा और डॉ. रवि रमेशचंद्र शुक्ला के नाम शामिल बताए गए हैं।

पहले 11वीं की किताब तैयार होगी

NCERT ने कक्षा 11वीं की राजनीति विज्ञान की नई किताब 30 नवंबर 2026 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद कक्षा 12वीं की नई पुस्तक को 30 जुलाई 2027 तक तैयार करने की योजना है।

इंडियन नॉलेज सिस्टम पर रहेगा खास फोकस

नई किताबों में भारतीय ज्ञान प्रणाली और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों को विशेष महत्व दिया जाएगा। इसके साथ ही समानता, समावेशिता, मूल्य शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और तकनीक जैसे विषयों को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

नई पुस्तकों की तैयारी के दौरान NCERT के विषय विशेषज्ञों से भी सलाह ली जाएगी। नई टेक्स्टबुक डेवलपमेंट टीम का गठन ऐसे समय किया गया है, जब NEP 2020 के तहत स्कूल शिक्षा के पाठ्यक्रम और किताबों में व्यापक बदलाव की प्रक्रिया चल रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन