Tuesday, June 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsIND vs SA T20 World Cup : वॉर्मअप मैच में दिखेगा फुल...

IND vs SA T20 World Cup : वॉर्मअप मैच में दिखेगा फुल फॉर्म एक्शन

महाराष्ट्र। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और इससे पहले सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में भारतीय टीम वॉर्मअप मुकाबले में साउथ अफ्रीका से भिड़ने जा रही है। यह मुकाबला नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा, जहां फैंस को हाई-वोल्टेज क्रिकेट देखने की उम्मीद है।

7 फरवरी से शुरू टी20 वर्ल्ड कप

सूत्रों अनुसार भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। टीम इंडिया हाल ही में न्यूजीलैंड को 4-1 से टी20 सीरीज में हराकर आत्मविश्वास से लबरेज है, जबकि साउथ अफ्रीका ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार जीत दर्ज की है।

इस मुकाबले से पहले भारतीय स्क्वाड में तिलक वर्मा की वापसी ने चर्चा तेज कर दी है। माना जा रहा है कि वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। वहीं ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं, जहां अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन को मौका मिलने की संभावना है। ईशान किशन ने न्यूजीलैंड सीरीज में दमदार प्रदर्शन करते हुए शतक समेत 200 से ज्यादा रन बनाए थे।

रोमांचक होगा मुकाबला

दोनों टीमों के मजबूत स्क्वाड इस मैच को और भी दिलचस्प बनाते हैं। भारत के पास जहां सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में संतुलित बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी आक्रमण है, वहीं साउथ अफ्रीका की टीम में डेविड मिलर, कगिसो रबाडा और क्विंटन डी कॉक जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं।

कुल मिलाकर यह वॉर्मअप मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों की रणनीति, संयोजन और फॉर्म को परखने का बेहतरीन मौका साबित होगा, जबकि फैंस को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal- 24 to 30 May 2026
Bhopal- 17 to 23 May 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन