Sunday, September 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभ्रष्टाचार के नए-नए तरीके इजाद करने का अड्डा बना नगर निगम

भ्रष्टाचार के नए-नए तरीके इजाद करने का अड्डा बना नगर निगम

भोपाल:राजधानी के नगर निगम के जोन-2 की जोनल अधिकारी की यूजर आईडी से छेड़छाड़ कर सेंट जोसफ स्कूल, ईदगाह हिल्स के संपत्ति कर खाते में बड़ा बदलाव किए जाने का मामला सामने आया है। इससे पहले नगर निगम के अंदर फर्जी संपत्ति कर की रसीदे काटने का मामला आया था। वहीं सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ करने को लेकर भी लोकायुक्त ने छापा मारा था लगभग 10 करोड़ का घोटाला पहले ही उजागर हो चुका है अब यह एक नया मामला सामने आया है।

स्कूल की संपत्ति का दर्ज क्षेत्रफल भी बदले जाने की बात सामने आई

जांच में स्कूल की संपत्ति के रिकॉर्ड में बदलाव किए जाने की बात सामने आई है। 31 मार्च 2026 को दर्ज क्षेत्रफल 34,872.3 से घटाकर 5,856 किया गया। साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और व्यावसायिक शुल्क की मांग भी शून्य कर दी गई।

इसके बाद स्कूल की कुल टैक्स मांग 7.71 लाख रुपये से घटकर 1.09 लाख रुपये रह गई। पुराने रिकॉर्ड के अनुसार संपत्ति कर, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और व्यावसायिक शुल्क समेत कुल मांग 7,71,181 रुपये थी।

ये भी पढ़े:ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन; 25 ई-बसें रहेंगी तैनात

24 जून को फिर बढ़ाया क्षेत्रफल

जांच में पता चला कि 31 मार्च को क्षेत्रफल घटाने के बाद 24 जून 2026 को स्कूल का क्षेत्रफल फिर बढ़ाया गया। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल किसने किया और खाते में बदलाव किसके निर्देश पर किए गए।
कंप्यूटर शाखा की जांच में राजभान त्रिपाठी, अभय चतुर्वेदी, कुलदीप जैन, मोहित मालवीय, जितेंद्र गौर और एसएपी कंसल्टेंट दुर्गा साहू समेत संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रतिवेदन लिए गए हैं।
कोहेफिजा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कूटरचना और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुलिस डिजिटल रिकॉर्ड, यूजर लॉग और संबंधित दस्तावेजों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन