Saturday, October 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमप्र में 10 डीएसपी अधिकारियों की नई पदस्थापना, गृह विभाग ने जारी...

मप्र में 10 डीएसपी अधिकारियों की नई पदस्थापना, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

भोपाल: मप्र शासन के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) संवर्ग के 10 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना और तबादले के आदेश जारी किए हैं। 9 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के तहत अधिकारियों को विभिन्न जिलों, पुलिस मुख्यालय और विशेष इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश पर गृह विभाग के अवर सचिव अन्नू भलावी के हस्ताक्षर हैं। सभी पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

इन 10 पुलिस अधिकारियों की बदली पदस्थापना

  • प्रीतम सिंह बालरे: एसडीओपी निवास, जिला मंडला से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, बालाघाट।
  • मनोहर सिंह गवली: एसडीओपी मूंदी, जिला खंडवा से पुलिस अधीक्षक, अजाक रेंज, नर्मदापुरम।
  • बाबूलाल वर्मा: उप पुलिस अधीक्षक, रेडियो मुख्यालय भोपाल से पुलिस अधीक्षक, रेडियो मुख्यालय भोपाल।
  • राम शंकर सिलावट: उप पुलिस अधीक्षक, एटीसी, पुलिस मुख्यालय भोपाल से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल।
  • महेन्द्र रायपुरिया: सहायक सेनानी, 5वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, मुरैना से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस महानिदेशक, विशेष सशस्त्र बल कार्यालय, भोपाल।
  • ऋतुराज गुप्ता: उप पुलिस अधीक्षक, क्यूडी, पुलिस मुख्यालय भोपाल से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, क्यूडी, पुलिस मुख्यालय भोपाल।
  • सत्येन्द्र कुमार वर्मा: उप पुलिस अधीक्षक, क्यूडी, पुलिस मुख्यालय भोपाल से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, क्यूडी, पुलिस मुख्यालय भोपाल।
  • विनोद कुमार दीक्षित: सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), कोतवाली, इंदौर नगरीय पुलिस से पुलिस अधीक्षक, उज्जैन, विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त।
  • सतीश कुमार चतुर्वेदी: उप पुलिस अधीक्षक, जिला मंडला से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, सागर जोन।
  • बिट्टू शर्मा: सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), जहांगीराबाद, भोपाल नगरीय पुलिस से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल।

गृह विभाग के इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार संभालना होगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

4 October to 10 October 2026
27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन