ग्वालियर लूट कांड में नया खुलासा, कारोबारी निकला हनीट्रैप का शिकार

शेयर करे

ग्वालियर। शहर में दिनदहाड़े ऑटो पार्ट्स कारोबारी से लूट की बताई गई घटना की जांच में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस जांच में पता चला है कि मामला लूट का नहीं बल्कि हनीट्रैप का है।
पुलिस के अनुसार कारोबारी एक महिला से मिलने उसके फ्लैट पर गया था, जहां दो महिलाओं ने उससे करीब 12 लाख रुपये कीमत का आठ तोला सोना ले लिया। बदनामी के डर से कारोबारी ने पहले पुलिस को लूट की झूठी कहानी सुनाई थी। लेकिन जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों से पूरी सच्चाई सामने आ गई। घटना के बाद दोनों आरोपी महिलाएं फ्लैट से फरार हो गई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *