Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeवीडियोभाजपा मध्य प्रदेश की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित: राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह...

भाजपा मध्य प्रदेश की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित: राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी बने प्रदेश महामंत्री

बड़वानी |

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में जारी इस सूची में संगठन ने कई पुराने और नए चेहरों को प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी है।

पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय से गुरुवार को जारी इस नई कार्यकारिणी में राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी को पदोन्नति देते हुए प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनके साथ लता वानखेड़े, गौरव रणदिवे और राहुल कोठारी को भी महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

प्रमुख नियुक्तियां:

•प्रदेश महामंत्री: डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, लता वानखेड़े, गौरव रणदिवे, राहुल कोठारी
•प्रदेश उपाध्यक्ष: रणबीर सिंह रावत, मनीषा सिंह, शैलेंद्र बरुआ, प्रभुलाल •जाटव, प्रभुराम चौधरी, कांत देव सिंह, निशांत खरे
•मीडिया प्रभारी: आशीष अग्रवाल
•प्रदेश कार्यालय मंत्री: श्याम महाजन
•कोषाध्यक्ष: अखिलेश जैन

नई टीम में मुख्यमंत्री के करीबी प्रभुलाल जाटव और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी को भी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, विधायक मनीषा सिंह को प्रदेश मंत्री से पदोन्नत कर उपाध्यक्ष बनाया गया है।

संगठन ने कहा है कि प्रदेश की नई टीम में अनुभव और युवा नेतृत्व के बीच संतुलन स्थापित किया गया है। यह फेरबदल प्रदेश भाजपा की आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन