Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनहीं मिली एंबुलेंस... ऑटो में महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म;...

नहीं मिली एंबुलेंस… ऑटो में महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म; सभी नवजातों की मौत

मंडला : मध्य प्रदेश के मंडला जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ाने वाली घटना सामने आई है। यहां समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण एक गर्भवती महिला को ऑटो-रिक्शा से अस्पताल ले जाना पड़ा। इसी दौरान रास्ते में महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया, लेकिन समय से पहले प्रसव और नवजातों को समय पर जरूरी उपचार नहीं मिल पाने के कारण चारों बच्चों की मौत हो गई।

मामले को लेकर परिजनों का आरोप है कि अगर आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा समय पर उपलब्ध हो जाती तो शायद बच्चों की जान बचाई जा सकती थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि महिला का प्रसव सातवें महीने में हुआ था, जिसके कारण बच्चों का विकास पूरी तरह नहीं हो पाया था और उनका वजन भी काफी कम था।

प्रसव पीड़ा के बाद नहीं मिली एंबुलेंस

जानकारी के अनुसार, मंडला जिले के नयागांव की रहने वाली 28 वर्षीय रजनी सिंगराम को मंगलवार को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, स्वास्थ्य केंद्र से आगे ले जाने के लिए उन्हें एंबुलेंस नहीं मिल सकी, जिसके बाद मजबूरी में महिला को ऑटो-रिक्शा से अस्पताल ले जाना पड़ा।

और भी पढ़े  MP में अगले 4 दिन भारी बारिश का खतरा, 28 जिलों में अलर्ट; पन्ना-छतरपुर में बाढ़ जैसे हालात, कई रास्ते बंद

रास्ते में हुआ चार बच्चों का जन्म

बता दें अस्पताल पहुंचने से पहले ही ऑटो में महिला की डिलीवरी हो गई। उसने तीन बेटियों और एक बेटे समेत चार बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने नवजातों की जांच की, लेकिन चारों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों ने तुरंत महिला को भर्ती कर इलाज शुरू किया। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताई यह वजह

वहीं मंडला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती ने बताया कि महिला का प्रसव सातवें महीने में हुआ था। समय से पहले जन्म होने के कारण चारों बच्चों का शारीरिक विकास अधूरा था और उनका वजन भी बहुत कम था। प्री-मैच्योर डिलीवरी की वजह से नवजातों को बचाना बेहद चुनौतीपूर्ण था।इस घटना के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर सवाल उठ रहे हैं। खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए समय पर एंबुलेंस और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।अब प्रशासन की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर लोगों की नजर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन