दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव आयोग ने नोटिस थमाया है। EC ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल समेत उनके परिवार के सभी सदस्यों को भी नोटिस जारी किया है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय ने दिल्ली एसआईआर (Delhi SIR) प्रक्रिया के तहत ये नोटिस जारी किया है।
बता दें दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) के तहत मतदाता सूची से जुड़े विवरणों की जांच की जा रही है। इसी प्रक्रिया के तहत अलग-अलग मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
परिवार के सदस्यों को भी नोटिस जारी
जानकारी के मुताबिक नोटिस अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, उनके बेटे पुलकित केजरीवाल और उनके माता-पिता गोविंद राम केजरीवाल एवं गीता देवी को जारी किया गया है। आप (AAP) राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली-40 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं। वहीं दिल्ली निर्वाचन आयोग के दस्तावेजों के अनुसार नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के ‘पार्ट-51, केजी मार्ग’ के 110 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इन 110 मतदाताओं में अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के 5 सदस्यों के नाम भी शामिल हैं।
आम आदमी पार्टी ने पूरी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए?
नोटिस मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ने इस पूरी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए निर्वाचन आयोग से सवाल किया है। AAP ने पोस्ट में पूछा, “क्या इस देश में जो कुछ भी हो रहा है, वह सिर्फ परम प्रभु को खुश रखने के लिए हो रहा है? इलेक्शन कमीशन, यह कैसे संभव है कि तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके अरविंद केजरीवाल जी और उनके परिवार के सदस्यों के नाम दिल्ली की मतदाता सूची से गायब हैं

