नई दिल्ली: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI Tap & Pay फीचर लॉन्च किया है। मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के दौरान RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इसे लॉन्च किया। इससे भुगतान के लिए UPI ऐप खोलने या QR कोड स्कैन करने की जरूरत नहीं होगी।
फोन टैप करते ही होगा पेमेंट
यह सुविधा NFC तकनीक पर काम करती है। ग्राहक NFC सपोर्ट वाले फोन को अनलॉक कर मर्चेंट के POS टर्मिनल पर टैप करके भुगतान कर सकेंगे।
फोन में इंटरनेट जरूरी नहीं
इस सुविधा के लिए ग्राहक के फोन में मोबाइल डेटा या इंटरनेट चालू होना जरूरी नहीं है। भुगतान मर्चेंट के POS टर्मिनल के इंटरनेट कनेक्शन से प्रोसेस होगा। इससे कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों में भी पेमेंट करना आसान होगा।
- 5,000 रुपये तक: PIN की जरूरत नहीं
- 5,000 रुपये तक: UPI PIN दर्ज नहीं करना होगा।
- 5,000 रुपये से ज्यादा: POS टर्मिनल पर UPI PIN डालना होगा।
- प्रमुख UPI ऐप्स पर मिलेगा सपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक Google Pay, PhonePe, Paytm और BHIM जैसे प्रमुख UPI ऐप्स पर यह सुविधा उपलब्ध होगी। यह बैंक खातों के साथ UPI से जुड़े RuPay क्रेडिट कार्ड को भी सपोर्ट करेगी।

