Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर शुल्क का विरोध, इंदौर के व्यापारियों...

2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर शुल्क का विरोध, इंदौर के व्यापारियों ने तेज किया अभियान

इंदौर:2000 रुपए से अधिक के UPI भुगतान पर प्रस्तावित अतिरिक्त शुल्क को लेकर इंदौर के व्यापारियों ने विरोध अभियान तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों ने दुकानों पर विरोध संबंधी पोस्टर लगाए हैं। व्यापारियों का कहना है कि अतिरिक्त शुल्क लागू होने की स्थिति में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों और व्यापारियों पर लागत का असर पड़ सकता है।

 अब सोशल मीडिया पर अभियान की तैयारी

इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन के मुताबिक, अभियान के अगले चरण में सोशल मीडिया के जरिए इस मुद्दे को आम उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाएगा। संगठन ने चार दिनों के भीतर करीब 10 लाख उपभोक्ताओं को अभियान से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान के माध्यम से व्यापारियों की आपत्ति, संभावित आर्थिक प्रभाव और शुल्क को लेकर उनकी मांग को व्यापक स्तर पर सामने रखने की कोशिश की जाएगी। व्यापारियों का कहना है कि UPI भुगतान का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर होता है, इसलिए अतिरिक्त शुल्क का असर केवल दुकानदारों तक सीमित नहीं रह सकता।

ये भी पढ़े:वडनगर से वाराणसी तक निकली ‘सेवा यात्रा’, 10 राज्यों के 193 जिलों से गुजरेंगे एक हजार से ज्यादा युवा

आज 125 संगठनों की बैठक, आगे की रणनीति पर होगा मंथन

अहिल्या चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज से जुड़े 125 व्यापारिक संगठनों की सामूहिक बैठक आज शाम आयोजित होगी। बैठक में UPI शुल्क के मुद्दे पर चर्चा के साथ अभियान के अगले चरण की रणनीति तय की जा सकती है। बैठक में सोशल मीडिया अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम और उपभोक्ताओं तक व्यापारियों की मांग पहुंचाने जैसे मुद्दों पर विचार होने की संभावना है। बैठक के बाद विरोध अभियान को लेकर आगे के फैसले सामने आ सकते हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन