नांदेड़ की सियासत में तीखी नौक-झौंक, ओवैसी ने कसा अजीत पंवार पर तंज

शेयर करे

नांदेड़। महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव से पहले नांदेड़ में सियासी तापमान चरम पर है। ।प्डप्ड प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने डिप्टी सीएम अजित पवार पर तीखा हमला बोलते हुए परिवार, सत्ता और कथित भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाया, जिससे चुनावी बहस और तेज हो गई है।
महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों की आहट के साथ ही राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। नांदेड़ जिले में असदुद्दीन ओवैसी ने उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार को अपने निशाने पर लिया। ओवैसी ने जनसभा को संबोधित करते हुए अजित पवार की राजनीतिक निष्ठा और कथित भ्रष्टाचार पर सवाल खड़े किए।
ओवैसी ने कहा जो इंसान अपने चाचा शरद पवार का नहीं हो सका, वो नांदेड़ की जनता का क्या होगा? जिसने तुम्हें पाल-पोसकर बड़ा किया, इज्जत और मुकाम दिया, उसी को दरकिनार कर आगे बढ़ गए, यही अजित पवार की पहचान है।
ओवैसी यहीं नहीं रुके। उन्होंने अजित पवार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को भी मंच से उठाया। उन्होंने कहा कि अजित पवार खुद स्वीकार करते हैं कि उन पर 75 हजार करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप लगे, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ओवैसी ने तीखा तंज कसते हुए कहा अगर तुम्हारा नाम अजित पवार नहीं, बल्कि किसी मुसलमान का होता, तो आज तुम 75 साल जेल में होते। यही फर्क है सत्ता में रहने वालों और मुसलमानों के साथ होने वाले व्यवहार में।
ओवैसी के इस बयान को सीधे तौर पर अल्पसंख्यक राजनीति और सत्ता संरचना पर हमला माना जा रहा है। नांदेड़ की राजनीति में ओवैसी का यह हमला चुनावी गणित को प्रभावित कर सकता है, क्योंकि यहां अल्पसंख्यक और शहरी वोट निर्णायक भूमिका निभाते हैं। सवाल यह है कि ओवैसी के तीखे तेवर मतदाताओं को आकर्षित करेंगे या यह बयानबाजी उलटा असर डालेगी, इसका फैसला अब जनता के हाथ में है।