Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeआसपास ख़बरेंकड़ाके की ठंड का कहरः आठ राज्यों में तापमान 5 डिग्री से...

कड़ाके की ठंड का कहरः आठ राज्यों में तापमान 5 डिग्री से नीचे, कश्मीर में 15 दिन बर्फबारी का अलर्ट

भोपाल। देशभर में ठंड ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और मैदानी राज्यों की ओर बढ़ती सर्द हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल और उत्तराखंड में पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

राजधानी भोपाल में जनवरी की ठंड ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जहां तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। छिंदवाड़ा में पारा 2 डिग्री तक गिर गया, जबकि कई जिलों में ओस जमने लगी है।

वही उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। उत्तर प्रदेश में 20 उड़ानें और 100 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जयपुर में दृश्यता शून्य होने से हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई राज्यों में आठवीं कक्षा तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 15 दिनों तक भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं उत्तराखंड में तापमान माइनस 9 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे पाइपलाइनों में पानी जम गया है।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। ठंड का यह दौर अभी और चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन