Monday, September 21, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबिना नाम लिए बाबा बागेश्वर ने फिर पंडोखर सरकार को आड़े हाथों...

बिना नाम लिए बाबा बागेश्वर ने फिर पंडोखर सरकार को आड़े हाथों लिया

छतरपुर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर) और दतिया के पंडोखर सरकार के बीच बयानों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों संतों के बीच चल रही जुबानी जंग और एक-दूसरे पर अप्रत्यक्ष कटाक्ष का सिलसिला जारी है।

कोई विरोध करे तो तुम लोग टेंशन क्यों लेते हो

अब बिना नाम लिए बाबा बागेश्वर ने फिर पंडोखर सरकार को आड़े हाथों लिया है।और भक्तों से कहा हमारा कोई विरोध करे तो तुम लोग टेंशन क्यों लेते हो यह अपने लोग है,हमने उन्हें काम धंधे पर लगा रखा है,सब अपने लोग है,जब हमारी बात समाज में बंद हो जाती है तो हम उन्हें मैसेज देते है कि कम से कम विरोध ही करो,कुछ तो बोलो अपने ही लोग हैं बिचारे के धंधे चल रहे अपने कारण,चलने दो वो भी अपने लोग है।

हमारी बात लोगों तक पहुंचा देते हैं यह लोग

जो बात हमारी सही बोलने पर लोगों तक नहीं पहुच पाती। ये विरोध करने वाले गलत बोलकर हमारी बात पहुंचा देते हैं तो तुम टेंशन ना लिया करो अपने ही लोग हैं।आपको बता दें बागेश्वर बाबा का इस बयान वीडियो भी सामने आया है।

यह भी पढ़े:डिवाइडर से टकराई कार, परिवार से मिलने जा रहे न्यूरोसर्जन की दर्दनाक मौत

विवाद की शुरुआत कब हुई?

यह मौखिक टकराव तब शुरू हुआ जब बाबा बागेश्वर ने एक दरबार के दौरान अप्रत्यक्ष रूप से पंडोखर सरकार पर निशाना साधा था कि यदि कोई नोट या आधार कार्ड का नंबर बता सकता है, तो सट्टे का नंबर भी बता दे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन