Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमॉस्को में मचा हड़कंप, काले धुएं से ढका आसमान

मॉस्को में मचा हड़कंप, काले धुएं से ढका आसमान

मॉस्को। रूस-यूक्रेन युद्ध एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर अब तक के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक को अंजाम दिया है। इस हमले का मुख्य निशाना बनी मॉस्को की रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण ऑयल रिफाइनरी, जहां धमाकों के बाद भीषण आग लग गई और पूरे इलाके में काले धुएं का विशाल गुबार छा गया।

VIDEO में दिखा तबाही का मंजर

सोशल मीडिया और रूसी मीडिया में सामने आए वीडियो में रिफाइनरी से उठती आग की ऊंची लपटें और आसमान को ढंकता काला धुआं साफ दिखाई दे रहा है।

बता दें हमले का शिकार बनी मॉस्को ऑयल रिफाइनरी रूस की सबसे बड़ी तेल प्रसंस्करण इकाइयों में गिनी जाती है। यह अकेले मॉस्को क्षेत्र की एक-तिहाई से अधिक ईंधन जरूरतों को पूरा करती है। खास बात यह है कि पिछले एक सप्ताह में इस रिफाइनरी पर यह दूसरा बड़ा हमला है।

वहीं ड्रोन हमले के बाद सुरक्षा कारणों से मॉस्को के चार प्रमुख एयरपोर्ट्स पर कुछ समय के लिए उड़ानों का संचालन रोक दिया गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल एजेंसियों ने स्थिति सामान्य होने के बाद सेवाएं बहाल कीं।

एक हफ्ते में दूसरी बार हमला

जानकारी अनुसार, 16 जून को भी इसी रिफाइनरी पर ड्रोन हमला हुआ था, जिसमें आग लग गई थी। हालांकि रूसी अधिकारियों ने दावा किया था कि आग पर जल्दी काबू पा लिया गया था। लेकिन ताजा हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

अमेरिका-ईरान तनाव कम होने के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। मॉस्को के दिल में हुए इस हमले को युद्ध के नए और अधिक आक्रामक चरण के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन