Tuesday, July 28, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news‘पति पत्नी और वो दो’ की शानदार एंट्री, जानें पहले दिन कितनी...

‘पति पत्नी और वो दो’ की शानदार एंट्री, जानें पहले दिन कितनी की कमाई ?

मुबंई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। फिल्म 15 मई को रिलीज हुई और पहले ही दिन दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली।

पहले दिन कमाए इतने करोड़

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में पहले दिन करीब 3.85 करोड़ रुपये की नेट ओपनिंग दर्ज की। वहीं फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 4.62 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 5.62 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। हालांकि ओपनिंग अच्छी रही, लेकिन यह फिल्म आयुष्मान खुराना की कुछ बड़ी हिट फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने में पीछे रह गई।

इन फिल्मों ने की थी ज्यादा ओपनिंग

बता दें आयुष्मान खुराना की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में ड्रीम गर्ल, ड्रीम गर्ल 2, बाला और शुभ मंगल ज्यादा सावधान शामिल हैं, जिन्होंने पहले दिन ज्यादा कमाई दर्ज की थी।

रोमांस, कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरी कहानी

फिल्म की कहानी प्रयागराज की पृष्ठभूमि पर आधारित है। जहां रिश्तों, गलतफहमियों और मजेदार परिस्थितियों के बीच रोमांस और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलता है। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, वामिका गब्बी और सारा अली खान भी अहम किरदारों में नजर आ रही हैं।

फैमिली ऑडियंस को पसंद आ रही फिल्म

वहीं वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। खासकर युवा और फैमिली ऑडियंस के बीच फिल्म को लेकर अच्छा माहौल देखने को मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन