Tuesday, July 28, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news‘पेड्डी’ का ट्रेलर आउट: राम चरण के तीन अवतार और दिव्येंदु शर्मा...

‘पेड्डी’ का ट्रेलर आउट: राम चरण के तीन अवतार और दिव्येंदु शर्मा का दिखेगा खतरनाक स्वैग

मुंबई। साउथ सुपरस्टार राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। डायरेक्टर बुची बाबू सना की इस बिग बजट फिल्म में देसी स्पोर्ट्स, गांव की राजनीति, इमोशनल ड्रामा और मास एक्शन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है। लेकिन ट्रेलर में सबसे ज्यादा चर्चा जिस किरदार की हो रही है, वो हैं दिव्येंदु, जिन्हें दर्शक ‘मुन्ना भैया’ के नाम से जानते हैं। OTT की दुनिया में अपना डार्क और डेंजरस इमेज बना चुके दिव्येंदु अब बड़े पर्दे पर भी फुल-ऑन इंटेंस अवतार में नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर में दिखा रूरल मास यूनिवर्स

‘पेड्डी’ का ट्रेलर किसी साधारण स्पोर्ट्स ड्रामा जैसा नहीं लगता। इसमें गांव की मिट्टी, लोकल कल्चर, एंग्री इमोशन्स और बड़े विजुअल स्केल का मिक्स देखने को मिलता है। ट्रेलर में राम चरण तीन अलग-अलग अवतारों में दिखाई देते हैं। जिसमें पहला देसी क्रिकेटर, दूसरा अखाड़े का पहलवान और तीसरा एक रॉ, एग्रेसिव लीडर के रूप में देखने को मिला। उनका ट्रांसफॉर्मेशन और स्क्रीन प्रेजेंस ट्रेलर का सबसे बड़ा हाईलाइट माना जा रहा है।

मुन्ना भैयाका नया गेम

वहीं दिव्येंदु की एंट्री ने ट्रेलर को अलग ही लेवल दे दिया है। ‘मिर्जापुर’ में अपने डार्क और अनप्रेडिक्टेबल किरदार से पहचान बना चुके दिव्येंदु इस फिल्म में भी बेहद इंटेंस रोल में नजर आ रहे हैं। उनकी बॉडी लैंग्वेज, डायलॉग डिलीवरी और स्क्रीन एटीट्यूड ट्रेलर में खास प्रभाव छोड़ते हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें “Peddi Universe का Wild Card Villain” तक कह रहे हैं।

जान्हवी कपूर का नया अवतार

जान्हवी कपूर इस फिल्म में सिर्फ ग्लैमरस रोल तक सीमित नजर नहीं आ रहीं। ट्रेलर में उनका किरदार इमोशनल डेप्थ और स्ट्रॉन्ग स्क्रीन प्रेजेंस के साथ दिखाई देता है। वहीं जगपति बाबू और शिव राजकुमार भी फिल्म के पावरफुल टोन को और बड़ा बनाते नजर आ रहे हैं।

ए.आर. रहमान का म्यूजिक बना बड़ा गेमचेंजर

ए.आर. रहमान का म्यूजिक फिल्म के हाइप को लगातार बढ़ा रहा है। ‘चिकिरी चिकिरी’ पहले ही 200 मिलियन व्यूज पार कर चुका है, जबकि ‘राई राई रा रा’ भी वायरल ट्रैक बन चुका है। ट्रेलर का बैकग्राउंड स्कोर भी बेहद सिनेमैटिक और हाई-एनर्जी महसूस होता है।

ओवरसीज मार्केट में जबरदस्त क्रेज

फिल्म का बज अभी से इंटरनेशनल मार्केट में दिखाई देने लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग खुलने के कुछ घंटों के अंदर ही 100K डॉलर से ज्यादा की टिकट सेल हो चुकी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि Peddi 2026 की सबसे बड़ी पैन-इंडिया ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो सकती है।

350 करोड़ के स्केल पर तैयार हुई फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 350 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसे वृद्दि सिनेमाज, Mythri Movie Makers और आईवीवाई एंटरटेनमेंट ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म की टेक्निकल टीम भी काफी मजबूत है।

कब रिलीज होगी पेड्डी’?

जानकारी अनुसार, Peddi का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को रखा गया है, जबकि फिल्म 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नॉर्थ इंडिया में फिल्म को Jio Studios रिलीज करेगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन