Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल में पीएम ई-बस सेवा का हुआ विस्तार, 3 रूट पर 10...

भोपाल में पीएम ई-बस सेवा का हुआ विस्तार, 3 रूट पर 10 नई बसें हुई शुरू

भोपाल: भोपाल में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पीएम ई-बस सेवा का विस्तार किया गया है। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) ने शहर के तीन प्रमुख रूट पर 10 अतिरिक्त ई-बसों का संचालन शुरू किया है। नई बसों के शामिल होने के बाद शहर में पीएम ई-बस सेवा के तहत संचालित बसों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है।

नई बसों के संचालन से खासतौर पर पीक आवर्स में यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। बसों के बीच का अंतराल घटकर करीब 10 से 15 मिनट रह जाएगा। इससे यात्रियों को बस स्टॉप पर लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और बसों में भीड़ का दबाव भी कम होगा।

ये भी पढ़े  सागर में बड़ा हादसा टला: नदी के टापू पर फंसे 9 युवक-युवतियां, SDRF ने किया रेस्क्यू

तीन प्रमुख रूट पर चलेंगी नई ई-बसें

अतिरिक्त 10 बसों का संचालन B-35, B-36 और B-37 रूट पर किया जाएगा। इन रूट के जरिए शहर के अलग-अलग इलाकों को प्रमुख परिवहन केंद्रों से जोड़ा जाएगा।

B-35: चिरायु अस्पताल, बैरागढ़ से आकृति इकोसिटी, सलैया।

B-36: कोच फैक्ट्री रेलवे स्टेशन से बैरागढ़ चिचली होते हुए कोलार रोड।

B-37: बैरागढ़ ई-बस डिपो से आईएसबीटी।

पीक आवर्स में 10 से 15 मिनट में मिलेगी बस

अभी इन रूट पर बसों के बीच करीब 15 से 20 मिनट का अंतराल रहता था। अतिरिक्त बसें शुरू होने के बाद यह अंतराल घटकर करीब 10 से 15 मिनट होने की उम्मीद है। इससे यात्रियों को कम समय में बस उपलब्ध होगी और सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर लोगों को सुविधा मिलेगी।

मेट्रो और रेलवे से बेहतर होगी कनेक्टिविटी

नई ई-बस सेवा से भोपाल के प्रमुख परिवहन केंद्रों के बीच कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। B-37 रूट बोर्ड ऑफिस चौराहा मेट्रो स्टेशन और ISBT को जोड़ता है, जबकि B-36 रूट भोपाल रेलवे स्टेशन को बैरागढ़ चिचली और कोलार रोड क्षेत्र से जोड़ता है। इससे मेट्रो, रेलवे और बस सेवा के बीच लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत होने की उम्मीद है।

पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन पर जोर

BCLL के अधिकारियों के मुताबिक, ई-बस सेवा का विस्तार शहर में सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वातानुकूलित ई-बसों के बढ़ने से यात्रियों को आरामदायक सफर के साथ प्रदूषण-मुक्त परिवहन का विकल्प भी मिलेगा।

नागरिकों से अपील की गई है कि वे सुविधाजनक, किफायती और पर्यावरण-अनुकूल आवागमन के लिए ई-बस सेवा का अधिक से अधिक उपयोग करें।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन