वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। गुजरात के वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी का खास Youth Connect देखने को मिला। कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया Y-शेप स्टेज आकर्षण का केंद्र रहा, जिसके जरिए प्रधानमंत्री लोगों और खासकर युवाओं के करीब पहुंचकर उनसे संवाद करते नजर आए।
Gen Z के बीच दिखा पीएम मोदी का क्रेज
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। पीएम मोदी के स्वागत के दौरान युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला। Y-शेप में तैयार स्टेज की वजह से प्रधानमंत्री कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच तक पहुंच सके।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए विकसित भारत के लक्ष्य में नई पीढ़ी की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। रोजगार, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और नए अवसरों को लेकर भी युवाओं पर फोकस रहा।
विकास परियोजनाओं की मिली सौगात
दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 35,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं को देश को समर्पित किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ आर्थिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना रहा।
गुजरात के बाद प्रधानमंत्री का महाराष्ट्र दौरा भी निर्धारित है। मुंबई में उनके कार्यक्रमों में Global Fintech Fest का उद्घाटन शामिल है, जहां वित्तीय तकनीक, डिजिटल पेमेंट और भारत के तेजी से बढ़ते Fintech Sector पर फोकस रहेगा।
यह भी पढ़े: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों का धरना, कमला पार्क में जुटे छात्र
गुजरात के बाद मुंबई पर नजर
पीएम मोदी के इस दौरे में एक तरफ बड़े Infrastructure और Development Projects पर जोर है, तो दूसरी तरफ युवाओं और Technology Sector से जुड़ाव भी प्रमुखता से दिखाई दे रहा है। वडोदरा के Youth Connect के बाद अब मुंबई में होने वाले कार्यक्रम पर नजर रहेगी।

