Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsNEET पेपर लीक मामले पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान

NEET पेपर लीक मामले पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA संसदीय दल की बैठक में NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस मामले में सरकार ने तुरंत कार्रवाई की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी मोदी ने कहा कि NEET पेपर लीक जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

ये भी पढ़े

यूपी कैबिनेट बैठक शुरू, 20 अहम प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने बैठक में बताया कि मामले में शामिल कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच एजेंसियां आगे की कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर है और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर, NEET मामले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है और जांच की मांग कर रहा है। केंद्र सरकार का कहना है कि NEET मामले में निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन