Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeवीडियोयोगेश्वर महाविद्यालय (लॉ) पिपलाज, बड़वानी के बच्चों को थाना बड़वानी पुलिस ने...

योगेश्वर महाविद्यालय (लॉ) पिपलाज, बड़वानी के बच्चों को थाना बड़वानी पुलिस ने पुलिस कार्यप्रणाली और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

पुलिस अधीक्षक, श्री जगदीश डावर, द्वारा बड़वानी के समस्त महाविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों को कानूनी जागरूकता प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसके तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर और एसडीओपी श्री दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना बड़वानी द्वारा आज दिनांक 09.10.2025 को थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित योगेश्वर महाविद्यालय (लॉ), पिपलाज, बड़वानी के छात्र छात्राओं को पुलिस थाना बड़वानी का भ्रमण करवाया गया

इस अवसर पर छात्रों को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका, ट्रैफिक नियम, साइबर सुरक्षा, बाल अधिकार और सामाजिक अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। थाना प्रभारी बड़वानी, निरीक्षक श्री दिनेश सिंह कुशवाह ने छात्रों को पुलिस थाने के विभिन्न कक्षों का भ्रमण कराया, जिनमें आर्मर कक्ष, एफ.आई.आर. कम्प्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष, बंदी कक्ष, एचसीएम कक्ष और मालकाना कक्ष शामिल थे। छात्रों को फरियादी के थाना आने पर प्राथमिक कार्यवाही और कानून का पालन हर नागरिक का कर्तव्य होने के बारे में भी बताया गया।

साथ ही, छात्रों को “डायल 112”, “1098” और “1930 साइबर हेल्पलाइन” के माध्यम से सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी गई। साइबर सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए छात्रों को अनजान लिंक, ऑनलाइन गेम या सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करने की चेतावनी दी गई और साइबर अपराध की जानकारी तुरंत www.cybercrime.gov.in या नजदीकी थाना में देने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

विद्यालय प्राचार्य श्री राकेश गौतम, शिक्षक श्री आकास बर्डें और सुश्री संगीता कनासे ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में कानून और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत उपयोगी हैं।

कार्यक्रम में शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ और पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन