Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsTMC में सियासी भूचाल: एक हफ्ते में तीसरा राज्यसभा इस्तीफा

TMC में सियासी भूचाल: एक हफ्ते में तीसरा राज्यसभा इस्तीफा

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस  को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक सप्ताह के भीतर यह तीसरा बड़ा इस्तीफा है, जिससे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की राजनीतिक चुनौतियां और बढ़ गई हैं।

इससे पहले टीएमसी के वरिष्ठ नेता सुखेंदु शेखर राय और सुष्मिता देव भी राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके हैं। लगातार हो रहे इस्तीफों ने पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष और आंतरिक खींचतान की चर्चाओं को तेज कर दिया है।

लोकसभा और विधानसभा में भी बगावत के संकेत

सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी के कई सांसद और विधायक पार्टी नेतृत्व से नाराज बताए जा रहे हैं। लोकसभा में अलग गुट बनाने की चर्चाएं और विधानसभा में बढ़ती असहमति ने पार्टी नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावों से पहले यह घटनाक्रम टीएमसी के लिए चुनौती बन सकता है।

कौन हैं प्रकाश चिक बराइक?

बता दें प्रकाश चिक बराइक पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले से आते हैं और टीएमसी के प्रमुख आदिवासी चेहरों में गिने जाते हैं। मजदूर नेता से राजनीति तक का उनका सफर काफी चर्चित रहा है। उन्हें पार्टी नेतृत्व का करीबी माना जाता रहा है और वर्ष 2023 में वे राज्यसभा पहुंचे थे।

लगातार इस्तीफों के बाद राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि क्या टीएमसी के भीतर नेतृत्व को लेकर असंतोष बढ़ रहा है? विपक्ष इस घटनाक्रम को ममता सरकार की कमजोरी बता रहा है, जबकि पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन