Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमंडला में गणेश पंडाल पर गिरा बिजली का तार, 4 युवकों की...

मंडला में गणेश पंडाल पर गिरा बिजली का तार, 4 युवकों की मौत

मंडला: मध्य प्रदेश के मंडला जिले के नैनपुर क्षेत्र के हीरापुर गांव में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे युवकों पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट फैलने से चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है।

घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, गणेश विसर्जन के बाद करीब आठ लोग गणेश मंच पर सो रहे थे। इसी दौरान बिजली के खंभे में लगे टीसी और मीटर के पास से तार टूटकर पंडाल पर गिर गया। तार पंडाल के खंभे से चिपक गया, जिससे पूरे मंच में करंट फैल गया और वहां सो रहे लोग इसकी चपेट में आ गए।

हादसे में जेनु भावरे, रवि झारिया, वीरेंद्र भावरे और कृष्णा भावरे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रियांश भावरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मौषम भावरे और संदीप झारिया का नैनपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोट लगने की जानकारी सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेें: भोपाल में बुजुर्ग पर हमले की साजिश का खुलासा, केयरटेकर ने प्रेमी से कराया हमला

हवा-पानी के कारण टूटा तार

एसडीओपी मनीष राज के मुताबिक, युवक गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर लौटे थे और पंडाल में सो रहे थे। हवा और पानी के कारण बिजली का तार टूटकर पंडाल के खंभे से चिपक गया, जिससे पूरे पंडाल में करंट फैल गया। इसकी चपेट में आने से चार युवकों की मौत हुई और दो युवक घायल हुए हैं।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन यह पता लगाने में जुटे हैं कि बिजली का तार किस वजह से टूटा और पंडाल तक करंट पहुंचने की स्थिति कैसे बनी। हादसे के बाद बिजली व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन