मुंबई: पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फौजी’ को लेकर बड़ा अपडेट देकर फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए आखिरकार रिलीज डेट सामने आ गई है। सुपरस्टार प्रभास ने सोशल मीडिया पर ‘फौजी’ का दमदार पोस्टर शेयर करते हुए फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फौजी’ 3 दिसंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
पोस्टर में प्रभास का दमदार और गंभीर अंदाज देखने को मिल रहा है। युद्ध के मैदान में लाशों के बीच राइफल थामे बैठे उनका लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिलीज डेट के ऐलान के कुछ ही घंटों में पोस्ट को लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स मिले, जिससे साफ है कि फैंस इस फिल्म को लेकर कितने उत्साहित हैं।
‘अज्ञातपर्व‘ का सफर पूरा
पोस्ट के साथ प्रभास ने लिखा, “अज्ञातपर्व का अंत… फौजी 3 दिसंबर 2026 को।” इस संदेश से यह साफ हो गया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। ‘अज्ञातपर्व’ इस प्रोजेक्ट का वर्किंग टाइटल था, जिसके तहत फिल्म की शूटिंग की जा रही थी। अब फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन के अंतिम चरण में है, जहां वीएफएक्स, बैकग्राउंड स्कोर, एडिटिंग और अन्य तकनीकी काम तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।

बड़ी स्टारकास्ट से सजी है ‘फौजी‘
‘फौजी’ सिर्फ प्रभास की फिल्म नहीं, बल्कि एक मल्टीस्टारर पैन इंडिया प्रोजेक्ट है। फिल्म में कई दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की प्रमुख स्टारकास्ट-
- प्रभास
- मिथुन चक्रवर्ती
- जया प्रदा
- अनुपम खेर
फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुड़ी ने किया है, जबकि इसका निर्माण टी-सीरीज और माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें-
सोनम वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त ; कहा- “हर जिंदगी अनमोल है”
पोस्टर ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें
रिलीज डेट के साथ सामने आए पोस्टर में प्रभास का इंटेंस लुक चर्चा का विषय बन गया है। युद्धभूमि की पृष्ठभूमि, हाथ में राइफल और चेहरे पर गंभीर भाव इस बात का संकेत दे रहे हैं कि फिल्म में दमदार एक्शन, भावनात्मक कहानी और बड़े स्तर का सिनेमाई अनुभव देखने को मिल सकता है। हालांकि, मेकर्स ने अभी फिल्म की कहानी से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन पोस्टर ने यह जरूर साफ कर दिया है कि ‘फौजी’ बड़े पैमाने पर बनाई गई फिल्म होगी।
3 दिसंबर 2026 की रिलीज डेट के ऐलान के बाद फिल्म इंडस्ट्री की नजरें अब इस पर टिक गई हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि प्रभास की जबरदस्त फैन फॉलोइंग और पैन इंडिया अपील को देखते हुए ‘फौजी’ साल की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है। अब देखना होगा कि रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचती है या नहीं।

