Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में प्री-मानसून की दस्तक, 39 जिलों में आंधी-बारिश और ओले...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की दस्तक, 39 जिलों में आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री 20 जून के बाद होने की संभावना है, लेकिन उसके पहले प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार को प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में मौसम का मिजाज बदला, जबकि गुरुवार को 39 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने नीमच, श्योपुर, मुरैना, टीकमगढ़ और छतरपुर में ओलावृष्टि और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की चेतावनी दी है। भोपाल में सुबह से बादल छाए रहे और कई इलाकों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। रायसेन, सीहोर और नर्मदापुरम में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।

तेज गर्मी, तापमान 40 डिग्री से ऊपर

प्री-मानसून के बावजूद कुछ शहरों में तेज धूप रही। सबसे अधिक रतलाम में 42°C, खरगोन में 41.8°C, राजगढ़ में 40.6°C, मलाजखंड-खंडवा में 40.5°C और खजुराहो-सागर में 40.3°C दर्ज किया गया। बड़े शहरों में भोपाल 39.4°C, इंदौर 38.5°C, ग्वालियर 38.9°C, उज्जैन 39.5°C और जबलपुर 39.8°C रहे।

नौतपा में बारिश और गर्मी से राहत

नौतपा की शुरुआत 25 मई से हुई थी और 2 जून तक रही। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर बना। अंतिम तीन दिन हीटवेव नहीं चली। भोपाल में नौतपा के दौरान 14 साल में 7 बार बारिश दर्ज हुई है, जबकि इस बार भी शुरुआती दिन बारिश हुई।

मानसून की दस्तक में देरी

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश में प्री-मानसून की सक्रियता बनी हुई है। ट्रफ लाइन और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और आंधी का दौर जारी है। इस कारण इस बार मानसून सामान्य तारीख 15 जून की बजाय 20 से 22 जून के बीच मप्र में प्रवेश कर सकता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन