Monday, September 21, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा की तैयारी तेज, परिक्रमा मार्ग से 3...

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा की तैयारी तेज, परिक्रमा मार्ग से 3 अवैध मकान ध्वस्त

अयोध्या: आगामी नवंबर महीने में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक और प्रसिद्ध 14 कोसी परिक्रमा को भव्य, सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए अयोध्या जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। लाखों की संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इसी कड़ी में जनौरा नाका स्थित परिक्रमा मार्ग पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नजूल की जमीन पर अवैध रूप से बने तीन मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

प्रभावित लोगों ने किया विरोध

कार्रवाई के दौरान प्रभावित गृहस्वामियों मुरारी यादव और मिथिलेश सहित अन्य स्थानीय लोगों ने डिमोलिशन का विरोध किया और रोकने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और बिना किसी रुकावट के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को पूरा कराया

ये भी पढ़े:इटली के स्कूलों में बुर्का-नकाब पर रोक की तैयारी, मेलोनी सरकार जल्द लेगी फैसला

मकान सरकारी भूमि पर निर्मित थे

मामले पर प्रशासनिक पक्ष रखते हुए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ध्वस्त किए गए तीनों मकान नजूल (सरकारी) भूमि पर निर्मित थे।​ मुआवजा प्रशासन द्वारा संबंधित मकान मालिकों को नियमानुसार मुआवजा राशि का पूर्व में ही भुगतान किया जा चुका है। प्रभावित पक्ष द्वारा मामले को हाईकोर्ट में ले जाया गया था। कोर्ट से प्राप्त स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अनुपालन में ही यह विधिक कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने के लिए एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अमित भट्ट तथा सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन