Saturday, August 1, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsUPITS-2026 को वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी, CM योगी ने दिए बड़े...

UPITS-2026 को वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी, CM योगी ने दिए बड़े निर्देश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS-2026) की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि UPITS-2026 उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, नवाचार, विनिर्माण और निर्यात संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल एक ट्रेड शो नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ विजन को आगे बढ़ाने वाला एक वैश्विक मंच है। उन्होंने निर्देश दिए कि 25 से 29 सितंबर 2026 तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने वाले इस मेगा इवेंट का देश और विदेश में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

‘UP for Global Growth’ होगी इस बार की थीम

बता दें इस वर्ष UPITS-2026 की थीम ‘UP for Global Growth: Innovation, Manufacturing and Exports’ रखी गई है। आयोजन में 2,400 से अधिक प्रदर्शकों, 1.50 लाख से अधिक B2B खरीदारों, 4.50 लाख से अधिक B2C आगंतुकों और 85 देशों के 550 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की भागीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें-

UP मंडी परिषद की 172वीं बैठक: ₹3025.49 करोड़ के बजट को मंजूरी, किसान कल्याण के लिए कई अहम घोषणाएं

इसके अलावा 4,000 से अधिक एमओयू, ₹3,200 करोड़ से अधिक के प्रस्तावित समझौते और ₹13,500 करोड़ से अधिक की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य भी तय किया गया है।

वैश्विक भागीदारी बढ़ाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने सिंगापुर, ओमान, ऑस्ट्रिया, ब्राजील, थाईलैंड, जापान, इंडोनेशिया और रूस सहित कई देशों के साथ सक्रिय समन्वय स्थापित कर अधिकतम अंतरराष्ट्रीय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक ही मंच पर उत्तर प्रदेश की औद्योगिक, आर्थिक और निर्यात क्षमता को प्रभावी ढंग से दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाए।

आगंतुकों के लिए होंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

बैठक में मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और आगंतुकों की सुविधा के लिए उद्यमी मित्रों की तैनाती, स्थानीय विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की भागीदारी, बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग, सुरक्षा, आधारभूत सुविधाओं और ईवी बसों के संचालन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश देते हुए कहा कि UPITS-2026 उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश, उद्योग और व्यापार के प्रमुख केंद्र के रूप में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन