Saturday, July 18, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeदिल्लीचार साल बाद भारत आ रहे राष्ट्रपति पुतिन, कई अहम समझौतों पर...

चार साल बाद भारत आ रहे राष्ट्रपति पुतिन, कई अहम समझौतों पर लगेगी

नई दिल्ली। दुनिया भर में चल रहे भू-राजनीतिक बदलावों और रूस-यूक्रेन चार सालों से लगातार चल रहे संघर्ष और अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद वैश्विक स्तर पर भारत-रूस के संबंधों में प्रगाढता ही आई है। दोनों देशों के बीच व्यापारिक, रक्षा, ऊर्जा और प्रौद्योगी सहित कई अहम रिश्तों को मजबूती देने के उद्देश से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उल्लेखनीय है कि पुतिन व्यापारिक समूहों के लीडर्स भी चर्चा करेंगे और भारत-रूस के बीच व्यापार को बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। दौरे पर वैश्विक नजर है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन के बीच रक्षा समझौता खासकर अत्याधुनिक फाइटरजेट एसयू-57 पर सहमती बनने की उम्मीद जताई जा रही है।
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी करेंगे मुलाकात
गुरुवार-शुक्रवार के दिन कुल मिलाकर व्लादिमीर पुतिन भारत में 30 घंटों तक रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वें भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। यह पिछले 4 वर्षों में उनकी पहली भारत यात्रा होगी। पुतिन के इस दौरे के दौरान कई बड़े समझौते होंगे। साथ ही एक शाही डिनर का आयोजन भी होगा।
राष्ट्रपति पुतिन 4 दिसंबर गुरुवार की शाम को नई दिल्ली पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 7 लोक कल्याण मार्ग पर उनके सम्मान में एक निजी डिनर की मेजबानी करेंगे। यह दौरा भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने का प्रतीक भी है। पुतिन ने इससे पहले साल 2022 में भारत का दौरा किया था।
शुक्रवार दिसंबर को होगी अहम डील
इसी के बाद पुतिन और पीएम मोदी के बीच अहम डील 5 दिसंबर को होंगी। शुक्रवार को सुबह 11 बजे पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक त्रि-सेवा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 11ः30 बजे वो महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट जाएंगे।
भारत-रूस शिखर सम्मेलन
इसी के बाद सुबह लगभग 11ः50 बजे हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 23वें भारत रूस शिखर सम्मेलन का आयोजन करेंगे। इस बैठक के दौरान रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और रणनीतिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में कई अहम समझौतों की उम्मीद है।  दोनों नेता दोपहर में 1ः50 पर एक संयुक्त बयान भी जारी करेंगे।
इसके अलावा, यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के साथ संभावित मुक्त व्यापार समझौते, सिविल परमाणु सहयोग, रूसी सेना में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी और रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर भी चर्चा होगी।
राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी डिनर की मेजबानी
शाम को लगभग 7 बजे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुतिन के सम्मान में एक राजकीय भोज की मेजबानी करेंगी। भारत में लगभग 30 घंटे बिताने के बाद, पुतिन 5 दिसंबर की रात 9 बजे रूस के लिए वापस रवाना हो जाएंगे।

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal – 12 to 18 july 2026
Bhopal – 5 to 11 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन