मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबार के दौरान बिकवाली का दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स करीब 400 अंक गिरकर 74,500 के आसपास पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी करीब 150 अंक टूटकर 23,350 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
महंगा Crude Oil, अमेरिकी Bond Yield में तेजी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली का असर भारतीय शेयर बाजार पर दिख रहा है। बाजार में सबसे ज्यादा दबाव Realty और Metal Stocks पर देखने को मिला। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेतों और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।
Crude Oil की तेजी बढ़ा रही चिंता
कच्चे तेल की कीमत $108 प्रति बैरल के पार पहुंचने से भारतीय बाजार पर दबाव बढ़ा है। मिडिल ईस्ट में तनाव और लाल सागर में जहाजों पर हमलों के बीच Crude Oil की कीमतों में पिछले एक हफ्ते में करीब 12% की तेजी बताई जा रही है।
भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चा तेल आयात करता है। ऐसे में तेल महंगा होने से Import Bill बढ़ने के साथ महंगाई पर भी दबाव बढ़ सकता है।
अमेरिकी Bond Yield और FII Selling का असर
अमेरिका की 10-Year Bond Yield बढ़कर 4.94% के पार पहुंच गई है। अमेरिका में Bond Yield बढ़ने पर विदेशी निवेशक Emerging Markets में अपना निवेश घटा सकते हैं।
10 सितंबर को Foreign Institutional Investors यानी FIIs ने भारतीय बाजार में ₹438 करोड़ की शुद्ध बिकवाली की। दूसरी ओर Domestic Institutional Investors यानी DIIs ने खरीदारी कर बाजार को सहारा देने की कोशिश की।
पिछले सात दिनों में घरेलू निवेशकों की ओर से करीब ₹4,451 करोड़ की खरीदारी की गई है।
यह भी पढ़े:बादल फटने से केदारनाथ मार्ग पर हड़कंप: कुछ देर के लिए रोकी गई यात्रा
एशियाई बाजारों से भी नहीं मिला सहारा
भारतीय बाजार के साथ शुक्रवार को कई एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिली। इससे पहले 10 सितंबर को अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे थे। ग्लोबल मार्केट की इस कमजोरी का असर घरेलू निवेशकों के सेंटीमेंट पर भी पड़ा।
हालांकि, पिछले कारोबारी दिन यानी 10 सितंबर को भारतीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 138 अंक चढ़कर 74,903 और निफ्टी 46 अंक की तेजी के साथ 23,478 पर बंद हुआ था। उस दिन Banking और Media Stocks में अच्छी खरीदारी देखने को मिली थी।

