भारतीय रेलवे ने सुरक्षा और संभावित ट्रैफिक जाम को देखते हुए 10 अक्टूबर को सुबह 4:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच नई दिल्ली (NDLS) और हजरत निजामुद्दीन (NZM) रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशनों से ही रद्द कर दिया है।
ये हैं प्रभावित ट्रेनें
यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से दिल्ली आने वाली कई प्रमुख ट्रेनें जैसे लखनऊ मेल, शताब्दी, मगध एक्सप्रेस, तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति, अमृत भारत, और शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस प्रभावित या रद्द की गई हैं। हालांकि आनंद विहार और पुरानी दिल्ली स्टेशन पर आने वाली ट्रेनें सामान्य रूप से चलेंगी।
दिल्ली की किलेबंदी और सुरक्षा
मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी और सुप्रीम कोर्ट का दखल
दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरियट और मंडी हाउस समेत 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने या उनके गेट नियंत्रित करने का अनुरोध किया था।
सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को कड़ी फटकार लगाई
ट्रेनों और मेट्रो पर इतने बड़े प्रतिबंधों के खिलाफ वकील सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि “मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें”। कोर्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेट्रो सेवाओं और यातायात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के बजाय केवल आनुपातिक और जरूरी कदम ही उठाए जाएं, ताकि आम नागरिकों को असुविधा न हो।
ये भी पढ़ें:कल CJP का जंतर मंतर पर प्रदर्शन: परिवार संग जंतर-मंतर जाएंगे केजरीवाल

