नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अलग-अलग प्रदर्शनों में शामिल हुए NSUI से जुड़े स्टूडेंट्स और कंटेंट क्रिएटर के साथ मुलाकात कर उनसे बात की। इसमें एक छात्रा ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उसके साथ मारपीट की। प्राइवेट पार्ट पर लात मारी।
छात्र ने लगाए गंभीर आरोप
एक अन्य छात्र ने आरोप लगाया कि पुलिस कुछ गुंडों के कहने पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रही थी। बता दें,
ये प्रदर्शन SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किए जा रहे हैं। इंडिया ब्लॉक ने अब तक SIR और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर 5 प्रदर्शन किए हैं।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
ये प्रदर्शन SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किए जा रहे हैं। इंडिया ब्लॉक ने अब तक SIR और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर 5 प्रदर्शन किए हैं।
राहुल बोले- देखिए ये हिंदुस्तान है, इसकी कोई जात नहीं है
राहुल गांधी ने कहा- ये हिंदुस्तान है, अमित शाह यहां कोई हिंदू-मुस्लिम नहीं है, इनकी कोई जात नहीं है। आप इस आवाज के सामने खड़े नहीं हो सकते। स्टूडेंट्स से कहना चाहता हूं। आप वीडियो बनाकर रखिए। उन सबूतों को हम रखेंगे। जब सब खत्म होगा तो उन सबूतों के आधार पर सबको सजा मिलेगी। चाहे पुलिस वाले हों या ज्ञानेश कुमार हों। ये देश की आवाज हैं। और इस आवाजा को दबाने की कोशिश हो रही है।
प्रदर्शनकारी अतीरा ने कहा- मुझे वहां पर मुक्के मारे
प्रदर्शनकारी अतीरा एक कान से सुन नहीं सकतीं। उन्होंने कहा कि बस में कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। कनॉट प्लेस से महिला पुलिसकर्मी चंचल यादव बस में आई।वह मुझे पुलिस स्टेशन के बेसमेंट में ले गई। वहां सीसटीवी नहीं थे तो उसने मुझे वहां पर मुक्के मारे। मेरी आंख और मुंह पर निशान हैं। मेरे प्राइवेट पार्ट्स पर भी मारे।

