नई दिल्ली:CPM महासचिव एमए बेबी ने कहा कि विपक्ष की जीत के बाद ही प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का का फैसला होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष होने के नाते दावा पेश करने का अधिकार बताया।
CPM महासचिव एमए बेबी का बड़ा बयान
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर CPM महासचिव एमए बेबी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आम तौर पर नेता प्रतिपक्ष होने के नाते राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिए दावा पेश करने का अधिकार है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री कौन होगा, इस पर फैसला चुनाव के नतीजों के बाद ही होना चाहिए
अगर विपक्ष जीतता है तो प्रधानमंत्री कौन होगा?
एमए बेबी से विपक्ष की जीत की स्थिति में प्रधानमंत्री पद के दावेदार को लेकर सवाल किया गया था. इस पर उन्होंने कहा,अगर विपक्ष जीतता है तो प्रधानमंत्री कौन होगा, इस पर चुनाव के बाद चर्चा होनी चाहिए। स्वाभाविक रूप से आम तौर पर नेता प्रतिपक्ष को दावा पेश करने का अधिकार होता है।
पीएम उम्मीदवारी का औपचारिक समर्थन करने से किया परहेज
हालांकि CPM महासचिव ने राहुल गांधी को सीधे तौर पर विपक्ष का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने या उनकी उम्मीदवारी का औपचारिक समर्थन करने से परहेज किया उन्होंने कहा कि अभी इस मुद्दे पर काल्पनिक परिस्थितियां तैयार करके चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है

