Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsराहुल गांधी की छात्र संगठनों से 1 नवंबर के मार्च में शामिल...

राहुल गांधी की छात्र संगठनों से 1 नवंबर के मार्च में शामिल होने की अपील,बोले-पुलिस के लाठीचार्ज से न घबराएं

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र संगठनों से 1 नवंबर को होने वाले दिल्ली चलो मार्च में शामिल होने की अपील की है। X पर जारी वीडियो में उन्होंने कहा कि छात्र पुलिस के लाठीचार्ज से न घबराएं और आंदोलन में शामिल हों।

इस मार्च की तैयारियों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर INDIA ब्लॉक की बैठक हो रही है। बैठक में प्रियंका गांधी वाड्रा समेत गठबंधन के कई नेता शामिल हुए हैं।

पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम

वहीं, INDIA ब्लॉक शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम आयोजित करेगा। दूसरी जगह अनुमति नहीं मिलने के बाद अब यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर 10 राजाजी मार्ग पर होगा। इसमें राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

विपक्षी गठबंधन इस कार्यक्रम के जरिए चुनाव आयोग को लेकर अपनी आपत्तियां और मांगें सामने रखेगा।

राहुल बोले- ये भारत की आत्मा को बचाने का मार्च है

राहुल ने कहा कि यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं, बल्कि भारत की आत्मा को बचाने का मार्च है। यह मार्च भारतीय संविधान और राष्ट्र की रक्षा के लिए है। यह मार्च लोकतंत्र बचाने, वोट चोरी रोकने और संविधान की रक्षा के लिए है।

उन्होंने कहा कि अगर किसी को लगता है कि देश के लोकतंत्र, संविधान, विचारों और अपनी बात रखने की आजादी पर हमला हो रहा है, तो उसे इस मार्च में शामिल होना चाहिए।

रैली को CJP का मिला समर्थन

कॉकरोच जनता पार्टी ने INDIA ब्लॉक की रामलीला मैदान में होने वाली रैली का का समर्थन किया है। CJP के राष्ट्रीय सह-संयोजक आशुतोष रांका ने हरियाणा की कोर टीम की वर्चुअल मीटिंग में कहा- पार्टी के लोग रैली में शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: गया एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिली 110 ग्राम की संदिग्ध धातु, कोलकाता में हिरासत में लेकर जांच शुरू

विपक्ष लगातार कर रहा प्रदर्शन

INDIA ब्लॉक के नेताओं ने SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 6 से 13 अक्टूबर के बीच 8 बार प्रदर्शन किए।

कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट ने भी 10 अक्टूबर को इसी मुद्दे पर प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी।

इस दौरान शहर में बैरिकेडिंग की गई थी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रहे और 7 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन