Friday, November 13, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeमध्य प्रदेशराहुल गांधी का आगामी इंदौर दौरा: अरुण यादव ने सरकार पर लगाया...

राहुल गांधी का आगामी इंदौर दौरा: अरुण यादव ने सरकार पर लगाया बड़ा षड्यंत्र का आरोप,भाजपा NSUI नेताओं पर दर्ज कर रही फर्जी FIR

भोपाल:कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अरुण यादव ने कहा है कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगामी इंदौर दौरे और ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से सरकार घबरा गई है। इसी बौखलाहट में NSUI छात्र नेताओं को डराने-धमकाने के लिए प्रदेशभर में झूठे मामले दर्ज कराए जा रहे हैं।

एक्स (X) पर ट्वीट कर सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेसी नेता अरुण यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तीखा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि जननेता राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा सरकार की बौखलाहट साफ नजर आ रही है। यही वजह है कि अब NSUI के छात्र नेताओं की आवाज दबाने के लिए प्रदेशभर में झूठी एफआईआर का खेल शुरू कर दिया गया है।

छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम की घटनाओं का दिया हवाला

अरुण यादव ने कहा छिंदवाड़ा में कॉलेज की छात्र समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहीं NSUI की जिला अध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी और उनके साथियों पर गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
वहीं नर्मदापुरम में राजनीतिक द्वेष के चलते दो हफ्ते पुरानी घटना की मनगढ़ंत कहानी गढ़कर NSUI प्रदेश सचिव आफरीद खान और उनके सहयोगियों पर झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई।

NSUI न डरेगी, न झुकेगी-यादव

भाजपा सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए अरुण यादव ने स्पष्ट किया कि सत्ता का दुरुपयोग करके छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, सत्ता और प्रशासन कान खोलकर सुन लें—NSUI न डरेगी, न झुकेगी और न ही छात्रों की आवाज़ दबने देगी। छात्रों के हक की इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मजबूती से उनके साथ खड़ा है।

 

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन