Tuesday, July 28, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsखंडाला में बारिश बनी काल! भूस्खलन के बाद साथी की तलाश में...

खंडाला में बारिश बनी काल! भूस्खलन के बाद साथी की तलाश में निकला सिक्योरिटी गार्ड मिला मृत

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले के खंडाला में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने एक और दर्दनाक हादसे को जन्म दिया। खंडाला के नॉर्थ पॉइंट स्थित रस्टिक आइलैंड परिसर में हुए भूस्खलन के बाद लापता हुए अपने साथी की तलाश में निकला एक सिक्योरिटी गार्ड मृत पाया गया।

यह भूस्खलन लोनावला सिटी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत लगातार हो रही भारी बारिश के बीच हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं खोज अभियान शुरू किया।

बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में लगातार खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से ऐसे क्षेत्रों में जाने से बचने और सतर्क रहने की अपील की है। घटनास्थल से सामने आए दृश्य इस हादसे की भयावहता को बयां कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन