Friday, November 13, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeदेशउत्तराखंड में बारिश का कहर, बेगुल नदी के कटाव से घर-पेड़ बहे

उत्तराखंड में बारिश का कहर, बेगुल नदी के कटाव से घर-पेड़ बहे

उत्तराखंड: सितंबर की लगातार बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। ऊधम सिंह नगर के सितारगंज में बेगुल नदी का जलस्तर बढ़ने से शक्तिफार्म के सुरेंद्रनगर इलाके में तेज कटाव हो रहा है। नदी किनारे बसे कई घर और झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गई हैं जिससे हालात गंभीर हो गए हैं

प्रशासन की राहत टीम अब तक मौके पर नहीं पहुंची

उत्तराखंड में सितंबर में लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दी हैं. ऊधम सिंह नगर के सितारगंज क्षेत्र में बेगुल नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद हालात चिंताजनक हो गए हैं. शक्तिफार्म के सुरेंद्रनगर इलाके में नदी का कटाव लगातार जारी है और अब इसका सीधा असर नदी किनारे बसे लोगों के घरों पर दिखा दे रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की राहत टीम अब तक मौके पर नहीं पहुंची है।

कटाव की लाइव तस्वीरें भी सामने आई

बेगुल नदी का जलस्तर बढ़ने से शक्तिफार्म के सुरेंद्रनगर इलाके में तेज कटाव हो रहा है। इनमें नदी का तेज बहाव किनारे की जमीन को काटता नजर आ रहा है। कई जगह आशियाने और पेड़ नदी की ओर खिसकते दिखाई दे रहे हैं वहीं कटाव की लाइव तस्वीरें भी सामने आई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन