Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsRajasthan Royals ने Sunrisers Hyderabad को 47 रनों से हराया, Qualifier 2...

Rajasthan Royals ने Sunrisers Hyderabad को 47 रनों से हराया, Qualifier 2 में Gujarat Titans से होगा मुकाबला

नई चंडीगढ़। महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ RR की IPL 2026 की यात्रा जारी रही, जबकि SRH का टूर्नामेंट समाप्त हो गया।

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर में 196 रनों पर सिमट गई।

वैभव सूर्यवंशी का धमाका

15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 29 गेंदों पर 97 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी उन्हें ही मिला।

SRH की पारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जोफ्रा आर्चर और अन्य गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की, टीम 47 रनों से हार गई।

सीजन में दोनों टीमों का आमना-सामना

लीग स्टेज में SRH ने RR को दो बार हराया था. हैदराबाद में 57 रनों से और जयपुर में 5 विकेट से।
लेकिन एलिमिनेटर में RR ने वापसी करते हुए अपनी ताकत दिखाई।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन