धर्मशाला। आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 92 रनों से हरा दिया। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में RCB ने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 254 रन बनाए, जबकि GT की टीम 19.3 ओवर में 162 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ RCB लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल में पहुंच गया है।
मैच का टर्निंग पॉइंट
GT के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। RCB की शुरुआत मजबूत रही, जिसमें विराट कोहली ने 43 रन बनाए। कप्तान रजत पटिदार ने मात्र 33 गेंदों पर 93 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। पटिदार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।RCB की पारी में कुल 5 विकेट गिरे, जबकि GT के गेंदबाजों को रनों पर लगाम लगाने में संघर्ष करना पड़ा।
GT की पारी में ऐतिहासिक साझेदारी
255 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए GT की शुरुआत खराब रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई। जब टीम लड़खड़ा चुकी थी, तब राहुल तेवतिया और मोहम्मद सिराज ने 9वें विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी कर डाली। यह साझेदारी GT को जीत तो नहीं दिला सकी, लेकिन आईपीएल इतिहास में 9वें विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी बन गई।
इस लिस्ट में टॉप पर 2023 में राशिद खान और अल्जारी जोसेफ द्वारा मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाई गई 88 रनों की पार्टनरशिप है।

