Friday, July 31, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news'रामायणम' ट्रेलर में छाया रकुल प्रीत का शूर्पणखा लुक ,फैंस बोले- शानदार...

‘रामायणम’ ट्रेलर में छाया रकुल प्रीत का शूर्पणखा लुक ,फैंस बोले- शानदार कास्टिंग

मुंबई: फिल्म ‘रामायणम’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्म के शानदार विजुअल्स, स्टारकास्ट और किरदारों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

ट्रेलर में सबसे ज्यादा चर्चा जिन किरदारों की हो रही है, उनमें से एक है शूर्पणखा का किरदार है। इस भूमिका में नजर आने वाली रकुल प्रीत सिंह के लुक ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

रकुल के लुक की जमकर तारीफ

शूर्पणखा का किरदार रामायण की कहानी में अपनी खास पहचान रखता है। ट्रेलर में रकुल प्रीत की झलक सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनकी खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ कर रहे हैं। कई फैंस ने उन्हें अब तक की सबसे आकर्षक शूर्पणखा बताया है। एक यूजर ने लिखा, ‘शूर्पणखा के लिए कास्टिंग ब्यूटी क्वीन लेवल की है।’ वहीं, कई लोगों ने कहा कि रकुल इस किरदार के लिए बिल्कुल सही चुनाव हैं।

ये भी पढ़े

काला चश्मा और मंदिर… पूजा के अंदाज पर ट्रोल हुए भूमि पेडनेकर

फैंस को पसंद आई कास्टिंग

कई दर्शकों का कहना है कि रकुल प्रीत सिंह ने अपने लुक और स्क्रीन प्रेजेंस से शूर्पणखा के किरदार को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनकी तुलना माता सीता के किरदार में नजर आ रहीं साई पल्लवी से भी की। हालांकि, फिल्म में किरदारों को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, लेकिन शूर्पणखा के रूप में रकुल प्रीत सिंह की मौजूदगी ट्रेलर की बड़ी हाइलाइट बन गई है।

दिवाली पर रिलीज होगा पहला पार्ट

‘रामायणम’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का पहला भाग दिवाली पर रिलीज होने की तैयारी में है। ट्रेलर के बाद अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन